लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। गुरुवार को टायर चौराहे के जूनियर हाईस्कूल में लगे पाकर के पेड़ पर कक्षा छह के छात्र तौहीद को एक सांप दिखाई दिया। बच्चों से जानकारी पाकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक छविलाल सोनकर ने पहले उसे खुद भगाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें नाकाम रहने पर उन्होंने रेंजर भूपेंद्र सिंह को फोन से सूचना दी। रेंजर ने वनकर्मियों दीपेंद्र सिंह, नबी तथा मो. हुसैन को भेजकर पेड़ में बैठे करीब डेढ़ मीटर लंबे धामिन सांप को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू करवाकर जंगल में छुड़वा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...