लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। कस्बा के शिक्षण संस्थानों में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया है भाइयों ने बहनों को उपहार देकर वचन निभाने का वादा दिया है। उमा देवी चिल्ड्रन एकेडमी, दून पब्लिक स्कूल, न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल, टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, ऑक्सफोर्ड एकेडमी, ब्रेनिटी पब्लिक स्कूल समेत प्रमुख विद्यालयों में रक्षाबंधन के त्यौहार की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की बहनों ने भाइयों को मंगल टीका लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। विद्यालयों के प्रबंधक डॉ. गुरमेज़र सिंह, शाहनवाज खां, आनंद गुप्ता, अनिल गुप्ता, फरहान खां इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को त्यौहार की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News...