लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से पढ़ाई कर घर वापस लौटते समय एक छात्रा ने गांव के युवक पर रास्ते में जबरन रोककर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शोर गुल मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता के शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया है। सोमवार एक छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद ऑटो से घर वापस लौट रही थी। कीचड़ के चलते ऑटो चालक ने गांव के बाहर उतार दिया, जहां से पैदल घर जाते समय गांव के लिए एक युवक ने जबरन रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करने लगा था। अपने बचाव में पीड़िता ने शोरगुल मचाया, जिससे उसे छोड़कर भाग निकला था पीड़िता ने मामले की शिकायत 1090 पर की है। कार्रवाई न होने पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामले में 20 घंटा बीत जाने के बाद...