लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: थाना हैदराबाद के गांव महेशपुर मे एक अनुबंधित बस से स्कूटी की टक्कर हो गईं। जिसमे पीछे बैठे व्यक्ति के गंभीर चोट लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोला सीएचसी भिजवाया। थाना हैदराबाद के गांव जनकपुर निवासी रामभजन और श्यामू स्कूटी से रेहरिया से अपने घर जनकपुर आ रहे थे कि जैसे ही इनकी स्कूटी महेशपुर आई थी कि एक अनुबंधित बस से टकरा गईं। जिसमे राम भजन को गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोला सीएचसी भिजवाया। जबकि चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे मे ले लिया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...