लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बरसात और गर्मी कम होने के बाद अब एक बार फिर कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शिक्षण का समय बदल दिया गया है। अब सोमवार 20 जुलाई से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शिक्षण कार्य होगा। गर्मी व हीटवेव को देखते हुए छह जुलाई को डीएम के निर्देश पर स्कूलों के संचालन का समय सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक किया गया था जबकि बच्चों की छुट्टी साढ़े ग्यारह बजे हो रही थी। अब फिर समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

समय का बदलाव बेसिक शिक्षा विभाग के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक स्कूलों में शिक्षण कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है, लेकिन गर्मी व हीटवेव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर स्कूलों का समय बदल दिया गया था। सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक स्कूलों में श...