Lakhimpur Khiri News: सोने-चांदी और रुद्राक्ष की राखियां भी खूब बिकीं
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सोने और चांदी की कीमतें आसमान छूने के बावजूद त्योहार के उत्साह के आगे महंगाई पूरी तरह बेअसर साबित हो रही है। ज्वेलर्स मालिकों का कहना है कि कीमतों में तेजी के बाद भी इस बार उम्मीद से ज्यादा अच्छी बिक्री दर्ज की जा रही है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर सोने और चांदी से सजी स्पेशल राखियां बांधने के लिए किसी भी तरह से पीछे नहीं हट रही हैं। बाजार में इस समय सोने और चांदी की डिजाइनदार राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। बहनें धार्मिक महत्व वाली रुद्राक्ष राखी को पहली पसंद बना रही हैं। ज्वेलर्स के अनुसार, चांदी से बनी रुद्राक्ष राखी 1,800 से 2,000 रुपये,ओम डिजाइन राखी 1,200 से 1,500 रूपये और स्वस्तिक राखी 1,500 से 2,000 रूपये ,की रेंज में खूब बिक रही है। दूसरी ओर, प्रीमियम सेगमेंट में सोने से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.