लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकुमार कनौजिया ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ नगर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बाबूराम वर्मा, हेमनाथ प्रसाद, इब्राहिम खान, सुरेंद्र सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, नरेंद्र बहादुर वर्मा, रामनरेश शुक्ला और राम कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजीएन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष एनडी शर्मा रहे। विद्यालय की प्रबंध समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। यह भी...