लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। भारत विकास परिषद की छोटी काशी शाखा की ओर से शनिवार को 64 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् के साथ किया।मुख्य अतिथि नैमिष प्रांत के संरक्षक द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने परिषद के 64 वर्षों के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक राष्ट्रवाद और संस्कार पहुंचाने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक राम सागर वर्मा ने कहा कि परिषद के पंचसूत्र संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: भारतीय मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है ...