लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। शहर के सेठ घाटपर रविवार को 150 वें रविवार सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। योगाचार्य प्रिंस रंजन बरनवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में योग शिक्षिका राजदीपिका तिवारी ने प्रतिभागियों को विधिवत 54 सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में योग, अनुशासन, सकारात्मक जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। योग रंजन योगिनी समूह की कावेरी कश्यप, खुशी तिवारी, मिष्टी, अम्बिका, स्नेहा, माही, सिमरन गौतम, सिमरन कश्यप, दिव्या, माही रस्तोगी, सुनैना सहित अमूलदीप तिवारी, मनोज निषाद आदि अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सह...