लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सुहेली नदी की सफाई (डिसिल्टिंग) समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं, बुधवार को किसानों ने धरने को विशाल प्रदर्शन का रूप देने का आह्वान किया है। किसानों की अपील पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। किसान वर्तमान में बंसीनगर के दुधवा-गौरीफंटा मार्ग के किनारे धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि सुहेली नदी की सफाई न होने के कारण क्षेत्र में बाढ़ और जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बुधवार को धरने को दुधवा मुख्यालय के गेट पर विशाल प्रदर्शन में बदलने की ...