Lakhimpur Khiri News: सुबह से छाई धुंध की चादर, एक्यूआई 177 के पर पहुंचा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर , संवाददाता। दिवाली से पहले ही जिले की आबोहवा बिगड़ने लगी है। शनिवार सुबह की शुरुआत घनी धुंध की चादर के साथ हुई। दिन चढ़ने के बावजूद आसमान में धुंध का असर साफ देखा गया, जिससे न केवल दृश्यता प्रभावित हुई, बल्कि लोगों को सांस लेने में भी थोडी दिक्कत महसूस हुई।मौसम विभाग के अनुसार, सुबह का न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलाबी सर्दी की दस्तक के साथ ही हवा की गति धीमी पड़ने से प्रदूषक तत्व निचले वायुमंडल में ही जम गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सुबह शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम से खराब श्रेणी में आता है और संवेदनशील लोगों व सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: मौसम साफ, दीपावली पर नहीं पड़ेगी बारिश की खल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.