लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता।शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने क्ज्ञै 31 अक्तूबर को केन ग्रोवर्स नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोला में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे बीकेटी टायर्स, करियर ब्रिज, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एसआईएस आदि हिस्सा ले रही हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने क्ज्ञै सरकार द्वारा रोजगार संगम पोर्टल की शुरुआत की गई है। मेले से विस्तृत विवरण आधिकारिक रोजगार संगम पोर्टल पर भी देखा जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपना बायोडाटा और दस्तावेज लेकर केन ग्रोवर्स नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, गोला में समय से उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- Gangapa...