Lakhimpur Khiri News: सीएलएफ कार्यालय पर दबंगई दिखाकर सामान उठा ले जाने का आरोप
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। मझगईं थाने के छेदुई पतिया गांव के महिला शक्ति संकुल स्तरीय समिति (सीएलएफ) के कार्यालय पर दबंगई, लूटपाट और मारपीट करके वहां का सामान व नकदी उठा ले जाने की तहरीर पुलिस को दी गई है। समिति अध्यक्ष शिवानी की तहरीर में पूर्व अध्यक्ष व उनके साथियों पर ऐसा करने का आरोप लगाया है। सीएलएफ अध्यक्ष शिवानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 23 सितंबर को अपरान्ह करीब दो बजे समिति की पूर्व अध्यक्ष पिंकी गुप्ता अपनी सहयोगियों रंजू, सुनीता और तारावती के साथ पहुंचीं और दबंगई के बल पर कार्यालय में रखा सामान उठाकर ले जाना शुरू कर दिया। कार्यालय में मौजूद एमआईएस कृष्णा देवी के सामान ले जाने पर आपत्ति जताने और पदाधिकारियों को फोन मिलाने पर पिंकी ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और अपशब्द बोलते हुए उनकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.