लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। कई अधिकारियों के पेंच कसे। सीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति देख लें। मासिक लक्ष्य के अनुसार प्रगति करते हुए सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति फीड कराएं। इसमें लापरवाही या प्रगति खराब होने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ के निशाने पर वह विभाग रहे जिनकी वजह से पिछले महीने रैंक पर असर पड़ा था। सीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के अलावा पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों की प्रगति सुधारने को कहा। इसके अलावा, समाज कल्याण विभाग, प्रोबेशन, एनआरएलएम, श्रम विभाग के अलावा बिजली विभाग व उद्योग के अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति देख लें। मासिक लक्ष्य के अनुसार प्रग...