लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। जलभराव की भौतिक स्थिति परखने सीएमओ रविवार को खमरिया सीएचसी पहुंचे। सीएमओ ने अस्पताल परिसर के चारों तरफ घूमकर जलभराव की स्थिति देखी। सीएमओ सीएचसी अधीक्षक को जलभराव की समस्या से निजात के लिए कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Orai News: सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएंपिछले दिनों बारिश के बाद स्थिति पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद खमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चारों तरफ जलभराव की स्थितियां बन गई हैं। अस्पताल से लेकर आवासीय परिसर तक जलभराव है। इसकी सूचना पाकर सीएमओ डॉ. सन्तोष कुमार गुप्ता रविवार को खमरिया सीएचसी पहुंचे। सीएमओ ने अस्पताल के चारों तरफ घूमकर जलभराव व जल निकासी की स्थिति देखी। सीएचसी अधीक्षक ड...