Lakhimpur Khiri News: सीएचसी की टीम ने मुफ्त कैंप लगाकर लोगों की जांची सेहत
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 16 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गंभीर तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने एक दिवसीय मुफ्त जांच शिविर लगाया। कस्बे के पंचायत सचिवालय में लगे इस कैंप में निघासन सीएचसी की टीम ने लोगों की जांच कर सलाह और मुफ्त दवाएं दीं। सुथना बरसोला के पंचायत सचिवालय में लगे कैंप में पहुंचे डॉक्टरों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने ग्रामीणों को मौसम में बदलाव से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड आदि बीमारियों के लक्षणों तथा बचाव के तरीकों की जानकारी देते हुए इनकी खासतौर पर जांच कर मुफ्त दवाएं दीं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में मौसमी बीमारियों की शुरुआत में ही पहचान करके सतर्क रहना जरूरी बताया। साथ ही साफ-सफाई रखने, अपने घरों आसपास पानी जमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.