Lakhimpur Khiri News: सिसैया खुर्द में तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा। क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में देर रात तेंदुए द्वारा एक बछड़े पर हमला किए जाने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोग रात के समय विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव के पूर्वी छोर पर जगदीश पुत्र हुलासी का करीब एक वर्षीय बछड़ा घर के बाहर बंधा हुआ था। देर रात तेंदुए ने बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही धौरहरा वन रेंज के अधिकारी अंबुज मिश्रा, राजा राम तिवारी और अन्य वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने गांव में तेंदुए की चहलकदमी पर निगरानी रखने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.