लखीमपुरखीरी, सितम्बर 20 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/धौरहरा। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सिसैया खुर्द गांव पहुंचा। धौरहरा के सपा सांसद आनंद भदौरिया ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने भी आरोपियों पर हुई कार्रवाई को खानापूर्ति करार दिया। बता दें कि सिसैया खुर्द गांव के लोगों ने खराब सड़क को लेकर विधायक और प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार की रात धौरहरा पुलिस ने सिसैया खुर्द गांव के घरों में घुसकर ग्रामीण और महिलाओं को पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन पर यह लाठीचार्ज स्थानीय भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के कहने पर हुआ। गांव में विधायक के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। विपक्ष ने इसे भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाया है。 यह भी पढ़ें- दलित उत्पीड़न के विरोध में भा...