लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। मितौली कोतवाली क्षेत्र के खंजननगर गांव में रविवार को कमलेश गौतम के घर में सिलिंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने फायर ब्रिगेड का इंतजार किए बिना तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पीआरवी पर तैनात आरक्षी प्रवीण कुमार व होमगार्ड कृष्ण मुरारी पांडे ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और साहस से आग को फैलने से रोक लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि पीआरवी टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाई, वह सराहन...