लखीमपुरखीरी, अगस्त 10 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पुलिस और कंपनी प्रतिनिधि के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में बरामद हुई सिगरेट के मामले में तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बरामद सिगरेट की कीमत लाखों में बताई जा रही है। शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए स्क्वाड्रिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने शनिवार को कोतवाली सदर पुलिस के साथ रानीगंज स्थित सूरज गुप्ता, सब्जी मंडी स्थित बृजेश चौरसिया और पवन चौरसिया की दुकानों पर छापा मारा था। जहां से कैपस्टन, ब्लैक, मोंड, गरम गोदाम और लुविन समेत कई ब्रांड की सिगरेट बरामद की थी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने इनमें से कुछ सिगरेट को नकली बताया था। पुलिस ने देर रात आईटीसी कंपनी की ओर से अधिकृत रिसर्च एनालिस्ट आशीष कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर...