लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: सिंगाही। कस्बे के भट्ठी मोहल्ले के शिव मंदिर में सोमवार से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के पहले कलश शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। महिलाओं ने सरयू नदी से जल भरा। इसके बाद वापस यज्ञशाला पहुंचकर इनको स्थापित किया। शोभायात्रा से पहले पं. राजेश शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद कतारबद्ध महिलाएं कलश लेकर शिव मंदिर से रवाना हुईं। मेन बाजार होकर बस स्टैंड पहुंची महिलाएं और श्रद्धालु वहां से गाड़ियों से सिंगाही-निघासन रोड पर सरयू नदी के मोटे बाबा स्थान पहुंचे। वहां कथाव्यास अज्ञानंद और पं. राजेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरवाया। कलश लेकर महिलाएं वापस शिव मंदिर पहुंचीं। वहां यज्ञशाला में कलश स्थापित किए गए। कथा के आयोजक सर्वेश ...