लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन माह शुरू होने से ठीक पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिजली विभाग ने टेस्टिंग और अनुरक्षण कार्य किया। इसके चलते सुबह करीब साढ़े नौ बजे से गोला नगर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। लगातार लगभग छह घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण उमस और गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण घरों में लगे पंखे कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी। वहीं दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर इनवर्टर जवाब दे गए जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। बिजली विभाग का कहना है कि सावन माह में गोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं औ...