Lakhimpur Khiri News: सावन मेले का समापन, रूट डायवर्जन खत्म, हट रही बैरीकेडिंग
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथझ अबढ़रदानी भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र अर्पित किए जाने के साथ ही सावन माह का समापन हो गया। सावन के अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और भोलेनाथ को रक्षा सूत्र अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सावन माह के दौरान छोटी काशी गोला में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। दूर दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर और शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सावन मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे शहर को बेरीकेडिंग से घेर दिया गया था। प्रमुख मार्गों पर बैरियर लगाए गए थे और शहर में वाहनों के प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.