लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। विद्यालय की छुट्टी के समय शुक्रवार को सदर चौराहा और विकास चौराहे पर अचानक भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ जाम देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर तक पहुंच गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हालत तब है, जब गोला में सावन की वजह से भारी फोर्स लगा हुआ है। विकास चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम की सूचना गोला कोतवाली के कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल अम्बर सिंह पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाने में जुट गए। इन दिनों गोला में सावन का मेला चल रहा है। इसके चलते नगर में श्रद्धालुओं और वाहनों की भीड़ बढ़ गई है। विद्यालय की छुट्टी के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। ...