लखीमपुरखीरी, अगस्त 2 -- Lakhimpur Khiri News: सावन माह में छोटी काशी गोला स्थित पौराणिक शिव मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने गोला नगर के सभी माध्यमिक विद्यालयों को सावन के प्रत्येक सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसडीएम गोला के निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए गोला पहुंचते हैं। विशेष रूप से सोमवार को अत्यधिक भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों के विद्यालय आने जाने में कठिनाई और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Bareily News: सावन के हर सोमवार स्कूल रहेंगे बंद, स्टाफ रहेगा मौजूदनिर्देशों का पालन निर...