लखीमपुरखीरी, अगस्त 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। सावन का पहला सोमवार आज है। जिसे लेकर छोटी काशी में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है । श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर और मंदिर क्षेत्र में जगह जगह स्थायी बैरियर मोबाइल बैरियर और जिगजैग बैरियर लगाए गए हैं। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें। अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं जबकि कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम ढंग से बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यू...