लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। मोहम्मदी (महेशपुर) रेंज के देवीपुर बीट के जंगल से निकलकर हाथी महेशपुर जंगल से लेकर आंवला जंगल और ककरहा इलाके में पहुंच गए हैं। वहां फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद छठे दिन हाथी फिर देवीपुर के जंगल मे पहुंच गये है। महेशपुर रेंज मे हाथी की चहल कदमी ने वन टीम की नींद उड़ा दी है।वन टीम दिन रात गश्त करके ग्रामीणों को जागरूक करके जंगल मे न जाने की अपील कर रही है। विभाग की ओर से हाइवे पर जागरूकता के बोर्ड भी लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले गुरुवार की रात महेशपुर रेंज के देवीपुर बीट के जंगल मे उत्पाती नेपाली हाथी आ गये थे। हाथियों की संख्या तीन चार बताई गई थी। हाथी देवीपुर के जंगल से चलकर महेशपुर जंगल मे आ गये। यहां से हाथियों ने गोला शाहजहांपुर स्टेट हाई वे क्रास करके बिहारीपुर के पास भुईया...