लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: शारदानगर, संवाददाता।थाना शारदा नगर क्षेत्र में शारदा नहर के किनारे संदिग्ध अवस्था में सामान मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से एक छड़ी, चप्पल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, 260 रुपये नकद व एक अन्य मोबाइल बरामद हुआ है।आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने सामान के मालिक के मालिक 65 वर्षीय श्यामलाल निवासी अर्जुनपुरवा चौकी सेटघाट थाना कोतवाली सदर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर श्यामलाल की तलाश शुरू कर दी। शारदा नगर इंस्पेक्टर बृजमोहन सैनी ने बताया कि एनडीआरएफ टीम, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में काफी तलाश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक श्यामलाल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। सामान और चप्पल नहर किनारे मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि श्यामला...