लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: जिले की सभी सीएचसी पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की गयी है। बच्चों में बेहतर पोषण, सही देखभाल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और पालन-पोषण के लिए अभिभावकों की सराहना की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सही खान-पान, टीकाकरण की महत्ता पर जोर दिया जाता है।महिला एवं बाल विकास विभाग आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हेल्दी बेबी शो का आयोजन करेगा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश यह भी पढ़ें- Bhabua News: रामपुर में आं...