Lakhimpur Khiri News: सांप ने डसा, प्रशासन ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बाढ़ प्रभावित गांव नया पुरैना में शुक्रवार को घर के बाहर गाय बांधते समय 15 वर्षीय किशोर को सांप ने डस लिया। गांव के बाहर के रास्तों पर पानी भरा होने के कारण किशोर को अस्पताल लाने में दिक्कत हो रही थी हो रही थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर किशोर को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के नयापुरैना निवासी रामफल का 15 वर्षीय पुत्र सत्यप्रकाश घर के बाहर गाय बांध रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने तत्काल सत्य प्रकाश को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजी और स्वयं गांव पहुंचे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: किशोरी को सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.