Lakhimpur Khiri News: ससुरालियों ने घर में घुसकर युवक की पीटकर की हत्या
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। दंपति के बीच हुए विवाद में भीरा थाना क्षेत्र के गांव पल्हानापुर में 22 वर्षीय पंकज पुत्र डोरे की जान चली गई। पंकज का शुक्रवार रात अपनी पत्नी रोशनी से विवाद हो गया था। इस पर रोशनी ने फोन करके अपने मायकेवालों को बुला लिया। मायकेवालों ने लाठी-डंडों से पंकज की जमकर पिटाई की, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पंकज की शादी भीरा थाना क्षेत्र के ही गांव कटैया की रोशनी से हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार रात शराब को लेकर दंपति में विवाद हो गया था। इस पर रोशनी ने अपने भाई सुनील को फोन कर बुला लिया। सुनील अपने तीन साथियों के साथ गांव पल्हनापुर पहुंचा और पंकज को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से पंकज को छुड़ाया और बिजुआ सीएचसी ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.