Lakhimpur Khiri News: सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव की दी जानकारी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल ने सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। सत्र की शुरुआत छात्राओं ने अतिथियों के रोली वंदन से किया। मुख्य वक्ता डॉ. सृजाम्या रहीं। उन्होंने छात्रों व शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव के बारे में विस्तार से बताया। रोटरी क्लब की सदस्य पूजा टंडन और शिखा धवन के प्रयास से यह सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जागरूक करना रहा। इस दौरान रोटरी पदाधिकारी, शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.