लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव अहमदनगर में तालाब से सिंघाड़े तोड़ने गए 24 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने काट लिया। सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि अहमदनगर निवासी रचित पुत्र भाईलाल तालाब में सिंघाड़े तोड़ रहा था। इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने से परिजनों में अफरा तफरी मच गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सर्पदंश से बालक अचेत, जिला अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...