लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: ईसानगर,संवाददाता।ईसानगर क्षेत्र में एक किसान को घर अंदर जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने कुछ देर झाड़फूंक कराई फिर अस्पताल ले गए। बताया जाता है अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया।क्षेत्र के सरपतहा ग्राम पंचायत के नकहिया खालेपुरवा गांव के रहने वाले 56 वर्षीय दुनई पुत्र महावीर सुबह सोकर उठे। नित्यक्रिया के बाद घरेलू कामकाज मे लगे थे। बताया जाता है इसी बीच घर में छिपे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों ने पहले गांव में ही झाड़फूंक कराई। कुछ देर बाद अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। इलाज के दौरान अस्पताल में किसान दुनई की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...