लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। तहसील क्षेत्र के ग्राम सरखाना बड़ा में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव में बीती रात बाघ ने एक गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को अब अपने मवेशियों की सुरक्षा के साथ ही बच्चों और परिवार के सदस्यों की चिंता सताने लगी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राहुल ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान घर के आसपास अचानक हलचल महसूस हुई। आवाज सुनकर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। राहुल के मुताबिक, उनके पिता टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ गाय के बछड़े को उठाकर जंगल की ओर ले जा चुका था। घटना का पता चलते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना...