लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में रसोइयों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों को एक साथ चार बड़ी सौगातें दी हैं। मानदेय अब दो हजार से बढ़कर तीन हजार रुपये हो गया है। दुर्घटना में दो लाख रुपये का बीमा कवर, रसोइया अथवा परिवार के किसी सदस्य के लिए सालाना पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार और वस्त्र भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा。 यह भी पढ़ें- स्कूलों की रसोइयों का दो लाख का दुर्घटना बीमा होगासम्मान समारोह का आयोजन डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीडीओ अभिषेक कुमार और बीएसए प्रवीण तिवारी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के ब...