लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने शुक्रवार को थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र के बसही और उसके आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। ड्रग विभाग की इस औचक कार्रवाई से अवैध रूप से नशीली दवाएं बेचने वाले कारोबारियों में खलबली मच गई है। ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी व सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के क्षेत्र में जाते ही हड़कंप मच गया। विभागीय टीम को आते देख कई संदिग्ध मेडिकल स्टोर संचालकों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और मौके से रफूचक्कर हो गए। बाजार में अचानक दुकानों के बंद होने से स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कार्रवाई के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने खुले मिले मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान मुख्य रूप से दुकानों के ...