लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: धान की रोपाई के बाद किसानों को इसमें यूरिया डालनी है। तीन दिनों से सर्वर की दिक्कत की वजह से किसानों को यूरिया के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्वर की वजह से सहकारी समितियों पर खाद बांटना मुश्किल हो रहा है। खाद पाने के चक्कर में किसान रोज समितियों पर पहुंच रहे हैं लेकिन पॉस मशीन में सर्वर न आने से घंटों इंतजार के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। इलाके की क्रय विक्रय सहकारी समिति, निघासन, खैरीगढ़, नौरंगाबाद, जसनगर और भिड़ौरी की बीपैक्स समितियों में खाद तो उपलब्ध होने की बात अफसरों ने बताई है, लेकिन सर्वर डाउन होने से वितरण की रफ्तार थमी है। मौसम के बदले मिजाज और बूंदाबांदी के बीच भी किसान सुबह तड़के समितियों पर पहुंचते हैं। सर्वर न आने से वे मायूस होकर खाली हाथ घर लौट रहे हैं। कुछ देर स...