Lakhimpur Khiri News: समाधान दिवस में सुनीं गई शिकायतें
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली फूलबेहड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसएसपी ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। इसमें क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की एसएसपी ने समस्याएं सुनी एवं उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। कोतवाली फूलबेहड़ पहुंची एसएसपी ख्याति गर्ग ने समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें आयी जिनमें 13 राजस्व विभाग से संबंधित व एक शिकायत साइबर क्राइम से थी। मौके पर राजस्व की तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए। इस मौके पर एडिशनल एसपी पवन कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार प्रथम, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कानूनगो बाबूराम चौधरी समेत हल्का लेखपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.