लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: एनएच 730 पर खमरिया थाना क्षेत्र के महरिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बाइक चला रहे महिला के भाई को भी चोटे आई हैं। घटना के बाद जख्मी महिला को सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। ईसानगर के रहने वाले विजय कृष्ण मिश्र की 35 वर्षीय पुत्री और बेटा शिवम जिला मुख्यालय से अपने घर ईसानगर लौट रहे थे। एनएच 730 पर महरिया गांव के पास पंहुंचते ही सामने से तेज़ गति से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों जख्मी हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी ले जाया गया। दुर्घटना में रेनू की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही र...