Lakhimpur Khiri News: सड़क हादसे में जख्मी किशोर की गई जान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 11 -- Lakhimpur Khiri News: मकसूदपुर। पसगवां कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन किशोरों में से एक की रविवार तड़के इलाज के दौरान हरदोई के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में घायल किशोर नैमिष (16) पुत्र कमलेश की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। गांव मकसूदपुर निवासी अमित अपने पड़ोसी नैमिष और मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव दीक्षितपुर निवासी रिश्तेदार सौरभ को लेकर एक ही बाइक से जहानीखेड़ा कुछ सामान लेने जा रहे थे। तभी बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर सोहौना गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे ने तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.