लखीमपुरखीरी, अगस्त 12 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। खुटार रोड स्थित बड़ी नहर के निकट मालवा ढाबा के सामने मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी आसपास के लोगों ने भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर वर्मा से संपर्क कर घायल गोवंश का तत्काल उपचार कराया। उपचार के दौरान गोवंश की मौत हो गई। इसके बाद अनूप गुप्ता ने अहमदनगर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता से फोन पर संपर्क कर मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने का प्रयास किया। मामले की जानकारी तत्काल एसडीएम को दी गई। उनके निर्देश पर रात में ही मृत गोवंश का विधि विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...