लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। महेशपुर रेंज की महेशपुर बीट में उदयपुर मोड़ के पास सड़क पर बाघिन अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी करती दिखी। इस मंज़र को देखकर बाइक सवार दो भाइयों के होश उड़ गए और हड़बड़ाहट में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना थाना हैदराबाद क्षेत्र की है। शाकिर (40) अपने छोटे भाई जहांगीर (28) के साथ बाइक से अपने बेटे को लेने महेशपुर जा रहे थे। तभी अचानक सड़क पर बाघिन और उसके दो शावक सामने आ गए। घबराकर बाइक मोड़ने के चक्कर में वाहन फिसल गया। दोनों भाइयों के शोर मचाने पर खलील, कफील और शानू समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अन्य रास्ते से बच्चे को लेने गए। तभी नयागांव से गश्त कर लौट रही वन दरोगा मित्रपाल सिंह व अखिलेश सिंह की टीम ने भीड़ देख गाड़ी रोकी और घायलों क...