Lakhimpur Khiri News: सड़क पर अचानक आई गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। निघासन से पलिया आ रहे बाइक सवार युवक की बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पलिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम तिलोकपुर निवासी करीब 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र अमरनाथ सफेद रंग की स्प्लेंडर बाइक से निघासन की ओर से पलिया आ रहे थे। रास्ते में अचानक गाय के सामने आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जितेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.