लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मितौली थाना क्षेत्र में कस्ता- सीतापुर हाइवे के किनारे पकरिया गांव के पास शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने भी मौका मुआयना किया और पुलिस को जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं। सीओ यादवेंद्र ने बताया कि महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही एक पर्स मिली है। इसमें मिले आधार कार्ड पर महिला की शिनाख्त 27 वर्षीय ज्योति शुक्ला पत्नी प्रमोद शुक्ला निवासी मोहल्ला शिव कालोनी लखीमपुर के रूप में हुई है। उसका मायका भट्टा कालोनी महोली सीतापुर में है। सीओ ने बताया कि मायके और ससुराल वाले दोनों को...