लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। शनिवार रात तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से भीखमपुर कस्बा पूरी तरह जलमग्न हो गया। कस्बे के मुख्य चौराहे और बाजार में भारी जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं खेतों में धान और गन्ने की फसलें गिर जाने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर पुलिस पिकेट के पीछे लगने वाले बाजार स्थल में पानी भर गया है। इसके चलते सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों को लखीमपुर-मोहम्मदी मुख्य मार्ग के किनारे और राजा ईंट-भट्ठे के पास दुकानें लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, कस्बा चौराहे से ममरी मार्ग पर हुए जलभराव के कारण राहगीरों व स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।भारी बारिश और हवा के दबाव के चलते कस्बे में एक पेड़ भी उखड़कर गिर...