Lakhimpur Khiri News: सड़क, नाली, जलभराव की आई 19 शिकायतें
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण और गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 19 शिकायतें आईं। नागरिकों ने मुख्य रूप से पेयजल कनेक्शन, नाली व सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई तथा अवैध कब्जों से जुड़ी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब न किया जाए। आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.