लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: देववाणी संस्कृत की मधुर काव्यधारा से लखीमपुर का ऐतिहासिक दशहरा मेला अपने चौथे दिन पूरी तरह सराबोर नजर आया। संस्कृत भारती अवध प्रांत के संयोजन में आयोजित भव्य संस्कृत कवि सम्मेलन में गूंजे श्लोकों और काव्यात्मक अभिव्यक्तियों ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक और साहित्यिक गरिमा से आलोकित कर दिया। इस दौरान संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव तथा अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सम्मानित किए गए पदाधिकारी उद्घाटन सत्र का संचालन ...