Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सिकटिहा गांव निवासी सुरेश (45) पुत्र जगदंबा प्रसाद को अचेत अवस्था में पड़ा देख परिजनों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि सुरेश का भाई लखनऊ मेडिकल कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता है। जबकि पत्नी रेखा देवी शहर में रहती है। सुरेश अपनी 16 वर्षीय बेटी ख़ुशी के साथ गांव में रहता था। मंगलवार सुबह बेटी स्कूल चली गयी। जब बेटी स्कूल से दोपहर वापस घर आयी तो पिता सुरेश को घर के आंगन में अचेत अवस्था मे पड़ा देख परिजनों को बताया। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो सुरेश की मौत हो चुकी थी। बेटी ने मां को फोन कर पिता की मौत की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.