Lakhimpur Khiri News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- Lakhimpur Khiri News: मोहल्ला त्रिलोक गिरी मंदिर के पीछे सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई] जब एक घर के कमरे में 46 वर्षीय युवक दीपू सोनी का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से युवक को मौत की पुष्टि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.